सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: BJP MP Dnyaneshwar Patil did not deposit Rs 71 lakh loan

Khandwa News : बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने जमा नहीं किये लोन के 71 लाख रुपये, अब चुनाव हो सकता है शून्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2024 09:01 AM IST
Khandwa News: BJP MP Dnyaneshwar Patil did not deposit Rs 71 lakh loan
मध्यप्रदेश में बीते दिनों हुए 18वें लोकसभा चुनाव में खंडवा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से मौजूदा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने जीत दर्ज कराई थी। वहीं, चुनाव के समय से ही भाजपा प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे, पराजित कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निर्वाचन को शून्य घोषित किये जाने की मांग की थी। इसको लेकर स्थानीय निर्वाचन अधिकारी को बताया गया था कि पाटिल ने नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में बैंक के लोन में डिफाल्टर होने की जानकारी छुपाई थी। इस तथ्य को आधार बनाकर कांग्रेस प्रत्याशी और याचिकाकर्ता नरेंद्र पटेल ने हाईकोर्ट जबलपुर में 19 जुलाई को एक प्रकरण भी दर्ज करवाया था। उसी मामले की चौथी सुनवाई के समय हाईकोर्ट ने इस पिटीशन पर एक्शन लेते हुए सिटीजन सहकारी बैंक बुरहानपुर के चीफ एग्जीक्यूटिव का नोटिस जारी किया है।

सांसद पाटिल के लोन डिफाल्टर होने का यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को साल 2015-16 में करीब 71 लाख रुपये के लोन की किस्त राशि सिटीजन को ऑपरेटिव बैंक बुरहानपुर को देनी थी। ठीक उसी समय ज्ञानेश्वर पाटिल बैंक समिति के मौजूदा पदाधिकारी भी थे, लेकिन लोन की राशि तय समय निकल जाने के बाद भी बकाया रहने के चलते, उस समय के बैंक के अभिकर्ताओं की शिकायत पर मौजूदा सांसद पाटिल को बैंक का डिफॉल्टर घोषित किया गया था। यही नहीं उन्हें उनके पद से भी हटा दिया गया था। तभी से लोन की वह राशि सांसद पाटिल के नाम पर सिटिजन कोऑपरेटिव बैंक मे कर्ज के रूप में बकाया है।

चौथी सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस
चुनाव निर्वाचन अधिकारी को सांसद पाटिल की जो शिकायत की गई थी, उसमें बताया गया था कि उनके समक्ष प्रस्तुत नामांकन पत्र में पाटिल ने लोन की जानकारी दर्ज नहीं की है। इसी चुनावी आपत्ति को आधार बनाकर कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने 19 जुलाई को जबलपुर हाईकोर्ट में एक पिटीशन दायर की थी। इस पिटीशन की सुनवाई 13 अगस्त, 4 सितंबर और 18 सितंबर को पहले भी हो चुकी थी। जिसके बाद हुई चौथी सुनवाई के बाद अब कोर्ट ने सिटीजन को ऑपरेटिव बैंक बुरहानपुर के चीफ एग्जीक्यूटिव को नोटिस जारी करते हुए यह आदेश दिया है कि आगामी 8 नवंबर को बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा लिए गए लोन के संपूर्ण दस्तावेज लेकर कोर्ट में हाजिर होना है।

सांसद ने जानबूझकर जमा नहीं किये 71 लाख रुपये
इधर, जबलपुर हाइकोर्ट से कोऑपरेटिव बैंक के चीफ एक्जीक्यूटिव को नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस के खेमे में भाजपा प्रत्याशी का चुनाव निरस्त होने की उम्मीद की किरण दिखाई दी है। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने बताया कि देश में आज भी न्याय प्रक्रिया पारदर्शी है। सत्ता पक्ष के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को सरकारी बैंक की राशि तीन किस्तों में भुगतान करना था। मगर लगभग 8 साल बीत जाने के बाद भी उनके द्वारा जानबूझकर करीब 71 लाख रुपये की राशि जमा नहीं की गई और उन्होंने निर्वाचन आयोग से भी इसे छुपाया है। अब न्यायालय प्रक्रिया के बाद निश्चित ही यह सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के लिए मुश्किल खड़ी करेगा, और उनके चुनाव को शुन्य भी घोषित कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : गुरू रामदास रखना गरीब की लाज करना ना मोहताज...शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

20 Oct 2024

VIDEO : Punjab: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक

20 Oct 2024

VIDEO : करवे और डिजाइनर थालियां लोगों को ज्यादा भा रहीं

20 Oct 2024

VIDEO : Kurukshetra: स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए तैयार होगा स्पेशल कार्यालय, पंचायत ने उठाया खास कदम

20 Oct 2024

VIDEO : झांसी में ट्रक चालक ने मचाया कोहराम

20 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : घोसी सांसद और चिकित्सक विवाद मामले में डाक्टर बैक फुट पर देखें वीडियो

19 Oct 2024

VIDEO : राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह के बारे में वीसी प्रो चंद्रशेखर ने की पत्रकारों से बातचीत

19 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : दूल्हा बने रघुराई... अवध में बाजे बधाई; धूमधाम से निकली राम बरात; जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

19 Oct 2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में हादसे को दावत देता ओपन जिम, लाखों रुपये की कीमत... डेढ़ साल में ही हो गया हाल-बेहाल

19 Oct 2024

VIDEO : जौनपुर के सिकरारा में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई, बच्चों ने दिखाया उत्साह

19 Oct 2024

VIDEO : बोर्डिंग मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, बेतरतीब नक्शा देख इंजीनियरों को सुनाई खरी-खोटी

19 Oct 2024

VIDEO : सोनभद्र में युवा उत्सव का आयोजन किया गया, बालिकाओं ने किया नृत्य

19 Oct 2024

VIDEO : धार्मिक टिप्पणी से बुढ़ाना में तनाव, सड़क पर उतरे मुस्लिम समाज के लोग

19 Oct 2024

VIDEO : अलीगढ़ के गांव ल्हौसरा में बेटे ने पिता को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी और फरार हो गया

19 Oct 2024

VIDEO : समालखा में कबाड़ गोदाम में लगी आग, तीन घंटें में पाया काबू, धमाके सुन लोग घरों से बाहर निकले

19 Oct 2024

VIDEO : बिल बकाया पर बिजली कनेक्शन काट रही टीम पर हमला, लाइनमैन घायल

19 Oct 2024

Barwani News: मानसून ने विदाई में दिखाया तांडव, कहीं स्कूल की गिरी छत तो कहीं बिजली गिरने से हुई मौत, Video

19 Oct 2024

VIDEO : कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले- विधायक सदन में उठाएं बुंदेलखंड राज्य की मांग

19 Oct 2024

VIDEO : अनपरा मार्ग पर राख बनी परेशानी का सबब, धूल के बीच से गुजरते रहे लोग

19 Oct 2024

VIDEO : पीएम आगमन से पहले रौशनी में नहाया बनारस देखें वीडियो

19 Oct 2024

VIDEO : भरी तहसील में महिलाओं ने एक-दूसरे पर बरसाईं चप्पलें, पुलिस ने इस तरह संभाला मामला

19 Oct 2024

VIDEO : मथुरा में लेखपालों ने तहसीलदार पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप, की नारेबाजी

19 Oct 2024

VIDEO : सड़क दुर्घटना में घायल को 72 घंटे के लिए निजी अस्पताल में मिलेगा कैशलेस उपचार, स्वास्थ्य महानिदेशक ने फतेहाबाद में दी जानकारी

19 Oct 2024

VIDEO : सुनील सोनी रायपुर साउथ से लड़ेंगे विधायकी का चुनाव, सांसद बृजमोहन ने दी बधाई

19 Oct 2024

VIDEO : प्रदूषित पानी में मर गईं लाखों मछलियां, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत पांच विभागों के अफसरों ने की जांच, नमूने लिए

19 Oct 2024

VIDEO : ब्रह्मसरोवर का वीवीआईपी घाट भी बना अनाजमंडी, उम्मीद अनुसार नहीं सुधर पा रहे हालात

19 Oct 2024

VIDEO : मैजिक ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, हाईवे पर हुआ हादसा

19 Oct 2024

VIDEO : अमेठी में प्रार्थना की आड़ में हो रहा था धर्मांतरण, तीन पर केस दर्ज

19 Oct 2024

VIDEO : श्रावस्ती में ट्रक की टक्कर में बाइक सवार साले की मौत, जीजा गंभीर

19 Oct 2024

VIDEO : मथुरा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, पदाधिकारियों ने की आगवानी

19 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed