Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Under-training youth officers from various states witnessed the functioning of the Vocational Training Centre.
{"_id":"69a15827289cc4a4f4095096","slug":"video-under-training-youth-officers-from-various-states-witnessed-the-functioning-of-the-vocational-training-centre-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"विभिन्न राज्यों से आए अंडर ट्रेनिंग यूथ अफसरों ने देखा वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न राज्यों से आए अंडर ट्रेनिंग यूथ अफसरों ने देखा वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का कामकाज
सर्व नौजवान सभा एवं सर्व नौजवान वेलफेयर सोसायटी फगवाड़ा द्वारा सोसवा पंजाब के सहयोग से स्थानीय स्कीम नंबर-3, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा में सोसवा पंजाब के सहयोग से संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का विभिन्न राज्यों से आए अंडर ट्रेनिंग यूथ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। जिला यूथ अफसर गगनदीप कौर ने बताया कि इन अधिकारियों ने माई भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) प्रशिक्षण के प्रथम चरण में राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान, चेन्नई में ओरिएंटेशन प्राप्त की। इसके पश्चात आरसीवीपी नरोनणा अकादमी, भोपाल तथा इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, दिल्ली में प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया। प्रशिक्षण के अंतिम चरण के अंतर्गत पंजाब में फील्ड ट्रेनिंग के दौरान वे फगवाड़ा स्थित इस वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में पहुंचे हैं। सभी युवा अफसरों ने सेंटर के कामकाज का जिज्ञासापूर्ण ढंग से अवलोकन किया और जमीनी स्तर पर वोकेशनल ट्रेनिंग के कामकाज की समझ प्राप्त की। इस अवसर पर सभा के महा सचिव डा. विजय कुमार, उपप्रधान रविंदर सिंह राय, पार्षद प्रितपाल कौर तुली, गुरदीप सिंह तुली, वजीदोवाल के रिंपल कुमार, समाज सेवक रमन नेहरा, ढक्क पंडोरी के सरपंच विजय कुमार सहित बड़ी सेंटर स्टाफ और प्रशिक्षु महिलाएं एवं गणमान्य उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।