{"_id":"6a771e31b624f9631e006aec","slug":"video-bridge-being-constructed-using-steel-girders-at-rawli-in-agra-metro-to-run-in-december-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रावली पर स्टील गर्डर से बन रहा पुल, दिसंबर में चलेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रावली पर स्टील गर्डर से बन रहा पुल, दिसंबर में चलेगी मेट्रो
आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए रावली पर स्टील गर्डर से पुल बनाने का कार्य शुरू हो गया है। अक्तूबर तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा और दिसंबर से आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों के लिए यातायात की सुविधा हो जाएगी। जाम से भी बचाव होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन है। ये एलिवेटेड ट्रैक है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बन रहा है। इसमें रावली और हरीपर्वत चौराहे पर रेलवे लाइन गुजर रही है। इसके ऊपर स्टील गर्डर का पुल बनाया जा रहा है, जिससे यह ज्यादा मजबूत होगा और निर्माण भी तेजी से होगा। रावली पर इसका काम शुरू हो गया है। हरीपर्वत पर इसके लिए पिलर बन चुके हैं, अगले महीने से गर्डर पुल बनाने का कार्य शुरू होगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि रेलवे लाइन के ऊपर से स्टील गर्डर से पुल बन रहा है। यह कार्य 2 से 3 महीने में पूरा हो जाएगा। नवंबर में ट्रायल और दिसंबर से लोग आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।