{"_id":"69a418ba9585e5e0bb0a478c","slug":"video-bridges-will-be-widened-to-provide-relief-from-traffic-jams-in-agra-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जाम से राहत दिलाने के लिए बड़े फैसले, इन पुलों का होगा चाैड़ीकरण; मेट्रो प्रोजेक्ट पर भी बड़ा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जाम से राहत दिलाने के लिए बड़े फैसले, इन पुलों का होगा चाैड़ीकरण; मेट्रो प्रोजेक्ट पर भी बड़ा अपडेट
जाम से जूझ रहे आगरा को राहत दिलाने के लिए शनिवार को दिशा की बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने रेलवे फाटक रुई की मंडी, पनवारी, सेंट जोंस रेलवे पुल और खेरिया रेलवे पुल को चौड़ा करने के साथ रेल ओवरब्रिज बनाने के लिए सर्वे करने और प्रस्ताव बनाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। शनिवार को विकास भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद ने खेरिया से मलपुरा के बीच प्रस्तावित मॉडल रोड के निर्माण की जांच करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने बिना अतिक्रमण हटाए डिवाइडर बनाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पहले रोड को अतिक्रमण मुक्त कराएं। इसके बाद टेक्निकल टीम का गठन कर डिवाइडर की आवश्यकता और गुणवत्ता की जांच करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।