{"_id":"69a406594f1028677f06f040","slug":"video-car-catches-fire-while-welding-in-agra-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ईको कार में वेल्डिंग करते समय लगी भीषण आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ईको कार में वेल्डिंग करते समय लगी भीषण आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू
आगरा के कस्बा फतेहाबाद के अवंती चौक पर वेल्डिंग का कार्य करते समय गैराज में खड़ी कार में आग लग गई। इससे माैके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक कार जलकर खाक हो गई। पथवारी मोहल्ला निवासी आमिर पुत्र बलिया का अवंती चौक पर कार का वर्कशाॅप है। रविवार को सुबह 11:40 करीब ईको कार में वेल्डिंग करते समय आग लग गई। गैराज में काम कर रहे लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। दमकल ने माैके पर पहुंच आग बुझाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।