{"_id":"69e3565f2325654226080207","slug":"video-demand-for-establishing-non-polluting-industries-along-the-bypass-and-greater-agra-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ग्रेटर आगरा- बाईपास के किनारे गैर प्रदूषण उद्योग स्थापित करे सरकार, नेशनल चैंबर ने की यमुना में डीसिल्टिंग कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ग्रेटर आगरा- बाईपास के किनारे गैर प्रदूषण उद्योग स्थापित करे सरकार, नेशनल चैंबर ने की यमुना में डीसिल्टिंग कराने की मांग
आगरा में नेशनल चैंबर ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की विकास कार्य की घोषणाओं पर बैठक में मंथन किया। टीटीजेड की बाध्यता को देखते हुए गैर प्रदूषणकारी उद्योग स्थापित करने की मांग की गई है। उद्योग स्थापित होने से ही सही मायने में विकास होगा। अध्यक्ष मनोज बंसल ने कहा कि ग्रेटर आगरा, न्यू दक्षिणी बाईपास और उत्तरी बाईपास के किनारे गैर प्रदूषण उद्योग लगाए जाएं। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे आईटी उद्योग भी स्थापित होता है तो शहर की दशा ही बदल जाएगी। नए रोजगार विकसित होने के साथ विकास भी तेजी से होगा। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि यमुना में डीसिल्टिंग के लिए चैंबर लंबे समय से मांग कर रहे थे। इससे यमुना की दशा सुधरेगी। इसमें क्रूज भी चल सकेंगे। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि शहर में गैर प्रदूषणकारी उद्योगों को स्थापित करने के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है। बैठक में उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, विनय मित्तल, नरेंद्र सिंह, शलभ शर्मा, मयंक मित्तल, सचिन सारस्वत, धर्मगोपाल मित्तल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।