{"_id":"69bd0e2da97dec30e00d2fc4","slug":"video-five-killed-in-road-accident-in-agra-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में पेड़ से टकराई बोलेरो, कैला देवी से लाैट रहे पांच श्रद्धालुओं की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में पेड़ से टकराई बोलेरो, कैला देवी से लाैट रहे पांच श्रद्धालुओं की माैत
आगरा के थाना चित्राहाट के बाह-कचाैरा घाट मार्ग पर बृहस्पतिवार रात को कैला देवी का दर्शन कर लाैट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकरा गई। भीषण टक्कर में पूर्व फाैजी पिता-पुत्र सहित 5 की माैत हो गई। मृतकों में 3 साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं चार लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है। मृतक इटावा और औरेया के रहने वाले थे। घटना रात तकरीबन 11:30 बजे की है। नगला बर, इकदिल, इटावा निवासी पूर्व फाैजी कामता प्रसाद (70) परिवार के लोगों के साथ दो गाड़ियों में राजस्थान के कराैली कैला देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार को घर लौट रहे थे। चित्राहाट थाने से 200 मीटर की दूरी पर कार सड़क किनारे के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो कार सवार कामता प्रसाद, उनके छोटे बेटे देवेंद्र (35), पुत्रवधू सीमा (32), औरैया के प्रतापपुरा निवासी धेवते ऋषि (20) पुत्र चरन सिंह, 3 साल की आराध्या पुत्री नीरज की मौत हो गई। वहीं मृतक देवेंद्र का बेटा आदित्य (13), भाई दीपक की बेटी रोशनी (22), बेटा ऋषभ (18) और बोलेरो चालक उन्नाव के महोवा निवासी अवनीश घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए। उन्होंने कार में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई के अस्पताल भेजा है। वहीं दूसरी गाड़ी में सवार परिवार के अन्य लोग भी घटनास्थल पर आ गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की वजह से चालक को झपकी आना माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।