{"_id":"69d23cd625e438e3c301c40c","slug":"video-gang-exposed-for-committing-fraud-under-pretext-of-redeeming-credit-card-reward-points-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कराने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कराने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, 10 गिरफ्तार
आगरा के थाना सदर पुलिस और साइबर सेल ने क्रेडिट कॉर्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एनसीआरबी पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर ये कार्रवाई की गई। साइबर अपराधी आगरा में बैठकर बंगलूरू समेत कई शहरों के लोगों को कॉल कर ठगी कर रहे थे। आरोपियों के पास से 10 मोबाइल, सात डेबिट कॉर्ड, तीन आधार कार्ड और 4,255 रुपये बरामद हुए। मामले में नामजद 10 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर सेल को एनसीआरबी पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर साइबर अपराधों की शिकायतें मिली थीं। शिकायतकर्ता बंगलूरू की महिला सरिता श्यामला ने बताया था कि उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। आरोपी ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कॉर्ड से खरीदारी पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम कराने पर 40 हजार की शॉपिंग मुफ्त कराने का लालच दिया। आरोपी ने बहाने से ओटीपी पूछ लिया और खाते से पांच बार में 1.30 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल नंबर सदर के जगजीत नगर निवासी देव चौहान का था। इस तरह की 13 शिकायतें मिलीं, जिसमें एक ही तरह से जाल में फंसाकर लोगों से करीब 60 लाख रुपये ठगे गए थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपियों के अन्य साथियों की जानकारी मिली। इसके बाद थाना सदर में 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। डीसीपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।