{"_id":"6a6358b5e2684b8731032f20","slug":"video-rise-in-number-of-viral-fever-patients-at-sn-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन में वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ी संख्या, गले में खराश-दर्द समेत ये लक्षण आ रहे सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन में वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ी संख्या, गले में खराश-दर्द समेत ये लक्षण आ रहे सामने
मौसम में बदलाव से वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जुकाम-खांसी, गले में दर्द और खराश के साथ तेज बुखार आ रहा है। घर में एक को वायरल फीवर होने पर 3-5 दिन में पूरा परिवार चपेट में आ जाता है। एसएन मेडिकल कॉलेज में एक ही परिवार के कई सदस्य इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि बारिश होने से पारा कम हो रहा है फिर तेज धूप होने से गर्मी बढ़ जाती है। इस मौसम में कई बार लोग ठंडी सामग्री खा-पी लेते हैं। इस बदलाव से वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसमें गले में खराश, दर्द, सूजन, सिर में दर्द, छाती में जकड़न और बुखार की परेशानी हो रही है। ये संक्रामक है और इसके संपर्क में आने वाले लोग भी चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में एक ही घर के दो-तीन मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। राहत की बात है कि वायरल फीवर के मरीज 5-7 दिन में ठीक हो रहे हैं। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल चतुर्वेदी ने बताया कि ओपीडी में 60-70 फीसदी बच्चे वायरल फीवर के मिल रहे हैं। पेट में भी दर्द हो रहा है। इससे बच्चों की नींद भी प्रभावित हो रही है, जिससे वह चिड़चिड़े भी हो रहे हैं। दवा देने के साथ बच्चों के परिजन को जागरूक भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।