{"_id":"69a418c24fa2d1c47106bd67","slug":"video-training-given-to-bjp-workers-in-agra-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण, सरकार की उपलिब्ध घर-घर पहुंचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण, सरकार की उपलिब्ध घर-घर पहुंचाने का आह्वान
आगरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की क्षेत्रीय कार्यशाला शनिवार को एमपीएस स्कूल में आयोजित की गई। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला का उद्घाटन यूपी, उत्तराखंड व बिहार जोन के सह संयोजक प्रशिक्षण राजू भंडारी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की शक्ति ही सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएगी और आगे की राह की दिशा तय करेगी। 19 संगठनात्मक जिलों से पहुंचे करीब 600 कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, कार्य पद्धति, भाजपा का बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धि और सोशल मीडिया जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इन विषयों पर संतोष सिंह, दुर्ग विजय सिंह शाक्य, अशोक कटारिया, राजू भंडारी, मानवेंद्र सिंह, राजेंद्र अग्रवाल व कामेश्वर मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। अब ये सभी कार्यकर्ता जिला व मंडल स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने सभी को संबोधित किया। इस दौरान राजेंद्र अग्रवाल, कामेश्वर मिश्र, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, महापौर हेमलता दिवाकर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक विजय शिवहरे, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, धर्मपाल सिंह, जीएस धर्मेश के अलावा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पूनिया, अवध प्रकाश बघेल, कृष्णपाल सिंह चाैहान, टीएन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।