{"_id":"69e3567d7b0b72f4e1006102","slug":"video-woman-kills-her-maternal-uncle-in-agra-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सर्जिकल ब्लेड से काटा गला, होटल के कमरे में खूनी खेल; दो बच्चों की मां इसलिए बन गई मामा की कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सर्जिकल ब्लेड से काटा गला, होटल के कमरे में खूनी खेल; दो बच्चों की मां इसलिए बन गई मामा की कातिल
आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। होटल के कमरे में रिश्ते के मामा की हत्या करने के बाद आरोपी महिला को कोई अफसोस नहीं था। वह बार-बार एक ही बात कह रही थी कि वह उसे जान से नहीं मारती तो वो उसके साथ गलत हरकत करने में सफल हो जाता। दो महीने पहले भी होटल में बुलाकर गलत हरकत की थी। ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। पति को फोटो और वीडियो दिखाने की धमकी दे रहा था। एसीपी सैंया डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पूछताछ में महिला पहले कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस को लग रहा था कि हथौड़े से प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस ने गले पर भी कट का निशान देखा। इस पर महिला से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि रिश्ते का मामा उसे काफी परेशान कर रहा था। बार-बार मिलने के लिए बुलाता था, वो चाहता था कि जैसा चाहे वैसा करती रहे। वह इससे तंग आ गई थी। इसलिए तैयारी करने के बाद आई थी। उसने बैग में सर्जिकल ब्लेड और हथाैड़ा रख लिया था। महिला ने हत्या के बाद छत पर मोबाइल को हथाैड़े से तोड़ दिया था। इस मोबाइल में ही उसके मृतक के साथ बने वीडियो और फोटो होने की आशंका है। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं गला काटने में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड को भी होटल से बाहर की तरफ फेंक दिया था। इसके अलावा कमरे से बीयर की केन और थैला भी बरामद किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।