{"_id":"67f7a7f8677fb9a02509a531","slug":"video-algaugdhha-ma-gagara-ka-gava-thabhara-sathata-bdaka-iita-bhatatha-para-fatha-sa-ltaka-mal-cakathara-ka-shava-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अलीगढ़ में गंगीरी के गांव दभौरा स्थित बीडीके ईंट भट्ठा पर फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अलीगढ़ में गंगीरी के गांव दभौरा स्थित बीडीके ईंट भट्ठा पर फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव
गंगीरी के गांव दभौरा स्थित बीडीके ईंट भट्ठा पर चौकीदार का शव सोलर के खंभे से लटका हुआ मिला। थाना अकराबाद के गांव बहादुरपुर निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 48 वर्षीय पिता गिरप्रसाद पुत्र कुवरपाल सिंह करीब 15 साल से बीडीके ईंट भटठा पर साढ़े नौ हजार रुपये महीने पर चौकीदारी कर रहे थे।
आरोप है कि ईंट भट्ठा मालिक ने गिरप्रसाद की कई महीनों की तनख्वाह करीब 47500 रूपये नहीं दी। जब वह तनख्वाह मांगते तो भट्ठा मालिक कहता कि तू रात में ईंट चोरी कर बेचता है। दो दिन पहले तनख्वाह मांगी तो भट्ठा मालिक ने जान से मारने की धमकी दी। 9 अप्रैल की शाम आठ बजे जब भट्ठे पर पिता को खाना देने गया, तब उन्होंने यह बताया था। तीन घंटे बाद रात 11 बजे भट्ठे के मुनीम ने सूचना दी कि गिरप्रसाद ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।