{"_id":"69cfcb101765a4015e03c700","slug":"video-abdakaranagara-ma-atakaramanae-hatana-utara-afasara-vayaparaya-ka-maga-para-thaya-eka-thana-ka-samaya-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में अतिक्रमण हटाने उतरे अफसर, व्यापारियों की मांग पर दिया एक दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में अतिक्रमण हटाने उतरे अफसर, व्यापारियों की मांग पर दिया एक दिन का समय
अंबेडकरनगर के जलालपुर कस्बा में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार को अभियान शुरू किया। कस्बे के सराय चौक अधिकारी जेसीबी लेकर पहुंचे तो व्यापारियों ने इसका विरोध किया। इस पर नगर पालिका के ईओ ने व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया है।
इस अभियान के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अधिकारियों से समय की मांग की थी। व्यापारियों ने कहा कि वे अपना अतिक्रमण खुद हटा लेंगे। ईओ अरविंद कुमार ने उनकी मांग मान ली। उन्होंने व्यापारियों को एक दिन का अतिरिक्त समय दिया है। इस अभियान को लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश देखने को मिला।
उन्होंने नगर पालिका की कार्रवाई पर सवाल उठाए। व्यापारियों का कहना है कि सड़क किनारे लगे विद्युत पोल भी पहले हटाए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिनों बाद यह अतिक्रमण फिर से लग जाएगा। इस समस्या पर कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।