{"_id":"69d8d227cc8e3d54890b8300","slug":"video-abdakaranagara-ma-bhatata-ka-pasa-rakha-sarasa-ka-bhasa-ma-lga-aaga-fayara-bragada-ka-mathatha-sa-paya-gaya-kab-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में भट्टे के पास रखे सरसों के भूसे में लगी आग, फायर ब्रिगेड की मदद से पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में भट्टे के पास रखे सरसों के भूसे में लगी आग, फायर ब्रिगेड की मदद से पाया गया काबू
अंबेडकरनगर में शुक्रवार को सुबह करीब 11:00 बजे सरसों के भूसे में आग लग गई। घटना जलालपुर के मगुराडिला सरई स्थित आरकेवी भट्ठे के पास की है। आग की लपटें निकलती देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। साथ ही भट्ठे के पास खेतों गेहूं की फसलों को हटाना शुरू कर दिया, ताकि आग वहां तक न पहुंचे। साथ ही पानी का छिड़काव करने लगे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
किसान विवेक कुमार ने बताया कि दो दिनों से चल रही तेज हवाओं के बीच भट्ठा मालिक को पानी की व्यवस्था करनी चाहिए थी, मगर कोई व्यवस्था नहीं की गई। भट्ठे में जल रहे कोयले की चिंगारी से सरसों के भूसे में आग लग गई।
गोलू यादव ने बताया कि गर्मी के महीने में भट्ठा मालिक को पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। क्योंकि, आसपास खेतों में गेहूं की फसल तैयार है। उसकी कटाई भी चल रही है। सूरज ने बताया कि सुबह 11:00 आग की सूचना मिली। इस पर बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंचकर आसपास के खेतों में फसलों को हटाया, लगभग तीन घंटे कड़ी मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।