{"_id":"6a26bced6ec42081170e018c","slug":"video-video-mahana-ka-hataya-sa-aakarashata-parajana-na-aarapaya-ka-ghara-bl-hamal-ka-taugdhafaugdha-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोहन की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर बोला हमला, की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोहन की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर बोला हमला, की तोड़फोड़
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर क्षेत्र के लेहड़ी गांव में तालाब में नहाने के विवाद में हुई मोहनलाल कनौजिया की हत्या से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार देर रात 50 से अधिक ग्रामीणों ने हत्यारोपियों के घर पर हमला बोल दिया। यहां बाइक समेत घर का अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। इसके बाद से गांव में भारी पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
सोमवार को दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले मोहनलाल कनौजिया के पुत्र को बेरहमी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। पत्नी ने आरोप लगाया है कि मोहनलाल की गला दबाकर हत्या की गई है।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पूरे प्रकरण के निष्पक्ष जांच हो और मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और दूसरों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत सुनवाई कर सजा दी जाए। अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कोई दिन ऐसा नहीं की हत्या जैसी घटना न होती हो, एक सप्ताह में यह दूसरी हत्या सम्मनपुर थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।