{"_id":"6a1f9a1c5556a62f440b25d3","slug":"video-amatha-ma-gamata-natha-ma-nahata-samaya-kashara-dab-esadaaaraefa-talsha-ma-jata-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में गोमती नदी में नहाते समय किशोर डूबा, एसडीआरएफ तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में गोमती नदी में नहाते समय किशोर डूबा, एसडीआरएफ तलाश में जुटी
यूपी के अमेठी में बाजार शुकुल क्षेत्र के तेतार गांव निवासी मनीष (15) मंगलवार शाम गोमती नदी में नहाते समय डूब गया। घटना सत्थिन घाट की है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश कराई। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने भी नदी में खोज अभियान शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार मनीष मंगलवार शाम करीब चार बजे अपने चार दोस्तों के साथ सत्थिन घाट पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद किशोरों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह नदी में डूब चुका था। साथी घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही पिता रज्जन समेत परिवार के अन्य सदस्य घाट पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद अमेठी और अयोध्या जनपद की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक नदी में तलाश कराई गई, मगर सफलता नहीं मिली।
बुधवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में खोज अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। चौकी इंचार्ज सत्थिन धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोर की तलाश जारी है। एसडीआरएफ टीम नदी में सर्च अभियान चला रही है। अभियान पूरा होने तक खोजबीन जारी रहेगी।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीण लगातार घाट पर पहुंचकर अभियान की जानकारी लेते रहे। किशोर के सकुशल मिलने की उम्मीद में परिवार और ग्रामीणों की निगाहें खोज अभियान पर टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।