{"_id":"69d35bab4a2a5169f70df75c","slug":"video-amatha-ma-parakasha-gasa-ejasa-ka-upabhakatao-ka-le-rahata-aaja-yaha-malga-gasa-saldara-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में प्रकाश गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं के लिए राहत, आज यहां मिलेगा गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में प्रकाश गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं के लिए राहत, आज यहां मिलेगा गैस सिलिंडर
अमेठी में प्रकाश गैस एजेंसी पर हुई कार्रवाई के बाद असमंजस में पड़े उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए शहर के ककवा रोड स्थित देव मैरिज लान में अस्थायी गैस वितरण केंद्र बनाया है।
बताया गया कि, प्रकाश गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता आज इसी केंद्र पर पहुंचकर गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं को नई डीएसई (डिलीवरी स्लिप/कोड) जारी की गई है, वे संबंधित स्थान पर जाकर गैस ले सकते हैं।
पूर्ति निरीक्षक शुभम ने बताया कि एजेंसी पर कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक वितरण व्यवस्था की गई है। सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थान पर पहुंचकर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ गैस प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि वितरण प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आगे भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि किसी भी उपभोक्ता को असुविधा न हो। गौरतलब है कि एजेंसी पर कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के सामने गैस प्राप्त करने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी, जिसे देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।