{"_id":"69c36d611623fda1460a3319","slug":"video-amatha-ma-rana-fara-emapavaramata-ma-thaya-gaya-mahal-sarakashha-ka-sathasha-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में रन फॉर एम्पावरमेंट में दिया गया महिला सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में रन फॉर एम्पावरमेंट में दिया गया महिला सुरक्षा का संदेश
अमेठी में मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण के तहत गौरीगंज में बुधवार को ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी और स्कूली छात्राओं ने भाग लेकर महिला सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया।
दौड़ की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से हुई। प्रतिभागियों का उत्साह पूरे मार्ग पर दिखाई दिया। महिला पुलिसकर्मी अनुशासन के साथ आगे बढ़ीं, वहीं छात्राओं ने भी कदम से कदम मिलाकर सहभागिता निभाई। यह दौड़ गौरीगंज कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समाप्त हुई।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बनाना रहा। पुलिस विभाग ने इस पहल के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि महिलाएं सुरक्षित हैं और अपनी क्षमता के साथ आगे बढ़ सकती हैं।
दौड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा गया। आगे पुलिस वाहन मार्ग साफ करते हुए चल रहे थे। पीछे भी पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे पूरे कार्यक्रम में व्यवस्था बनी रही। मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों ने यातायात को नियंत्रित किया और प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी क्रम में इस आयोजन ने समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया। महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी ने यह दर्शाया कि सुरक्षा व्यवस्था में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। छात्राओं ने भी इस पहल को सराहा और ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही। पुलिस विभाग ने भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना जताई है। इससे महिलाओं में जागरुकता और आत्मविश्वास बढ़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।