{"_id":"6a0d8f811194c5ce2206848e","slug":"video-video-rahal-gathha-na-amatha-ka-tha-savasathaya-oura-shakashha-ka-sagata-64-lkha-ka-parayajanao-ka-uthaghatana-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राहुल गांधी ने अमेठी को दी स्वास्थ्य और शिक्षा की सौगात, 64 लाख की परियोजनाओं का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राहुल गांधी ने अमेठी को दी स्वास्थ्य और शिक्षा की सौगात, 64 लाख की परियोजनाओं का उद्घाटन
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल और इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन कर अमेठी को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात दी। करीब 64 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन और आधुनिक ऑडिटोरियम अब जिले के हजारों लोगों के लिए नई सुविधाओं का रास्ता खोलेंगे।
संजय गांधी अस्पताल में करीब 24 लाख रुपये की लागत से स्थापित नई अल्ट्रासाउंड मशीन आधुनिक तकनीक से लैस है। इससे अब जांच पहले से अधिक तेज और सटीक होगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नई मशीन से प्रतिदिन अधिक मरीजों की जांच संभव होगी, जिससे लंबी प्रतीक्षा की समस्या कम होगी। खास बात यह है कि अब मरीजों को छोटी जांचों के लिए लखनऊ या रायबरेली नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध होना मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहद अहम माना जाता है। इसका सबसे बड़ा लाभ गर्भवती महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मिलेगा।
वहीं, इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बने आधुनिक ऑडिटोरियम का भी राहुल गांधी ने उद्घाटन किया। अब यहां सेमिनार, कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन अत्याधुनिक संसाधनों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।
छात्रों ने इसे “लोकल में ग्लोबल सुविधा” बताते हुए खुशी जताई। उनका कहना है कि अब बड़े शहरों जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं अमेठी में ही उपलब्ध होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।