{"_id":"697f6f7d096611b1a6068e18","slug":"video-magh-purnima-devotees-earned-merit-by-taking-a-holy-dip-in-the-ganges-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य
माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। खराब मौसम व बारिश के बावजूद गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर तक चलता रहा।
बुध बाजार मोहल्ला निवासी पंडित दयानंद शर्मा व तिगरी के पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक माघ पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने का विशेष पुण्य प्राप्त होता है। गंगा में स्नान करने, पुरोहितों को दान दक्षिणा देने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। रविवार को माघ पूर्णिमा पर पुण्य कमाने की लालसा लेकर ब्रजघाट व तिगरी गंगा तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। उन्होंने भोर होते ही हर हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाई। खराब मौसम और बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था भारी रही। दोनों ही स्थानों पर पावनी गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। जरूरतमंदों की सेवा की। उनको भी उपहार प्रदान किए। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।