{"_id":"6a6e06d0e5676811060004d3","slug":"video-police-struggle-to-manage-traffic-on-the-delhi-lucknow-highway-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात संभालने में छूटे पुलिस केे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात संभालने में छूटे पुलिस केे पसीने
Vimal Sharma
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:16 PM IST
Link Copied
कांवड़ियों की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस के यातायात को संभालने में पसीने छूट गए। माेेहम्मदाबाद के निकट हाईवे पर बनाई गई कैंची पर दिल्ली की दिशा से आ रहे वाहनों को मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर लेने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
सावन में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए मोहम्मदाबाद गांव के निकट हाईवे पर पुलिस ने डिवाइडर को हटाकर कैंची बनाई हैै। हरिद्वार से आने वाले जो कांवड़िए ब्रजघाट की तरफ जाते हैं, वह दिल्ली से मुुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन से होकर कैंची तक मंजिल तय कर करेंगे। कैंची से आगे मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन की सर्विस रोड से गंतव्य को रवाना होंगे। ब्रजघाट से आने वाले कांवड़िए और उनके डीजे आदि दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन से गुजरेंगे। मगर कैंची पर ब्रजघाट की तरफ जाने वाले कांवड़ियों का जत्था गुजरने तक मुुरादाबाद की ओर जाने वाले कांवड़ियों को रुकना पड़ेेगा। इसके अलावा कांवड़ियों के जत्थे कैंची से पार होने तक दोनों ही दिशा के वाहनों को भी रुकना पड़ेेगा। यहां मुस्तैद किए पुलिसकर्मी वाहनों के साथ ही कांवड़ियों के जत्थों को गुजारेंगे। इसके अलावा एक और व्यवस्था लागू रहेगी। कैंची से मुरादाबाद की दिशा में एक ही लेन पर दोनों तरफ के वाहन दौड़ेंगे। शनिवार को महिला थानाध्यक्ष प्रिया रानी और टीएसआई के नेतृत्व में मुस्तैद पुलिसकर्मियों के वाहनों को संभालने में पसीने छूट गए। कैंची पर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान, एसआई अनिल शर्मा के साथ ही कई महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया हैै। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि अलग-अलग शिफ्ट में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।