{"_id":"6a6cc11aa01b873ffe069d4d","slug":"video-waters-of-the-ganges-reached-the-edge-of-the-village-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी का पानी गांव के मुहाने तक आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी धनौरा में बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ग्रामीणों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से चिंता होने लगी है। गंगा नदी का पानी कई गांवों के मुहाने तक आ गया है। बाहे नदी में भी गंगा का पानी सतह से मिलकर चल रहा है। बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी का सीधा असर खादर क्षेत्र के गांवों पर पड़ता है। क्षेत्र के गांव रसूलपुर भांवर, पपसरी खादर, सीपीया फॉर्म, पहाड़पुर, शाहजहांपुर, देवीपुरा, मुकारमपुर, इब्राहीमपुर, झुंडपुरा, चांदरा फॉर्म, विशावली, शीशोवाली, कुईवाली आदि में हर साल बाढ़ का प्रकोप होता है। बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा नदी का पानी क्षेत्र के गांव विशावली, शीशोवाली, कुईवाली आदि में मुहाने तक आ गया है। बाहे नदी में भी जलस्तर सतह से मिलकर चल रहा है। ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। प्रशासन की ओर से आवागमन के लिए एक नाव शीशोवाली भेजी गई है। तहसीलदार मूसाराम थारू का कहना है कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अभी गंगा नदी का पानी गांवों से दूर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।