{"_id":"6a73f137e3e5e7d1aa0e4eab","slug":"video-gangotri-water-offered-at-5000-year-old-bhayanak-nath-temple-during-sawan-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन: राजा भीष्मक की नगरी में गंगोत्री के जल से होता है 5000 वर्ष पुराने बाबा भयानक नाथ का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन: राजा भीष्मक की नगरी में गंगोत्री के जल से होता है 5000 वर्ष पुराने बाबा भयानक नाथ का जलाभिषेक
पुरहा नदी के पावन तट पर स्थित बाबा भयानक नाथ मंदिर सावन मास में शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। स्थानीय मान्यताओं और मंदिर के पुजारियों के अनुसार, यह प्राचीन शिवधाम करीब पांच हजार वर्ष पुराना माना जाता है। पूरे सावन में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुदरकोट का संबंध प्राचीन काल में राजा भीष्मक की नगरी से माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बाबा भयानक नाथ के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। इसी आस्था के चलते औरैया ही नहीं, आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।
मंदिर के पुजारियों के अनुसार, सावन में अनेक कांवड़िये गंगोत्री, गोमुख, हरिद्वार और अन्य पवित्र तीर्थों से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा भयानक नाथ धाम पहुंचते हैं। मान्यता है कि गंगोत्री के पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।