{"_id":"6a11679cc4a0df95a10e83cf","slug":"video-allegations-mere-farce-name-of-audit-azamgarh-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में ऑडिट के नाम पर खानापूर्ति का आरोप, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में ऑडिट के नाम पर खानापूर्ति का आरोप, VIDEO
स्वास्थ्य विभाग में ऑडिट के नाम पर खानापूर्ति और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए तृतीय श्रेणी कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व मुख्य राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की विशेष जांच की मांग की है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ऑडिट प्रक्रिया को केवल औपचारिकता बनाकर वित्तीय अनियमितताओं पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया है।
ज्ञापन देने वालों उमेश कुशवाहा, संजीव कुमार सिंह, रमेश बाबू, आलोक कुमार यादव और अमित कुमार यादव आदि ने आरोप लगाया कि मुख्य सम्प्रेक्षा अधिकारी के अधीन अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत वरिष्ठ सम्प्रेक्षक कपिलदेव द्वारा 18 मई को पत्र जारी कर 19 मई से ऑडिट शुरू होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 19 और 20 मई को सभी सीएचसी व पीएचसी को ऑडिट के लिए बुलाया गया।
कर्मचारियों का आरोप है कि टीम ने मात्र औपचारिकता निभाते हुए कागजी कार्रवाई पूरी की और 21 मई को दोपहर 12 बजे से पहले ही होटल से चेक आउट कर वापस लौट गई, जबकि ऑडिट कार्यक्रम 18 से 23 मई तक निर्धारित था। 22 ब्लॉकों के अंतर्गत 40 से 50 सीएचसी/पीएचसी तथा दो संयुक्त चिकित्सालयों का ऑडिट इतने कम समय में पूरी तरह संभव नहीं है, जिससे संदेह उत्पन्न होता है कि यह कार्य केवल औपचारिकता और संभावित वसूली के उद्देश्य से किया गया है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ऑडिट के दौरान गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और रिकॉर्ड जांच की अनदेखी की गई। साथ ही करोड़ों रुपये की सीएमएसडी क्रय सामग्री के ऑडिट पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए, साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएमएस और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी गहन जांच हो, ताकि संभावित वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा हो सके। चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।