{"_id":"69bebdc026ba2e1dd5071a50","slug":"video-phoolon-ki-holi-celebrated-at-brahmrishi-samaj-holi-gathering-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मर्षि समाज के होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मर्षि समाज के होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली, VIDEO
ब्रह्मषि भूमिहार समाज सेवा समिति की ओर से शनिवार को नेहरू हाल सभागार में होली मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान जमकर गुलाब के फूलों की होली खेली गई। इस दौरान समाज के विकास में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
अध्यक्षता करते हुए डॉयट प्राचार्य अमर नाथ राय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे समाज के लोगों को एक दूसरे को जानने का अवसर मिलता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी राय ने कहा कि संगठन लगातार प्रगति कर रहा है। काफी संख्या में समाज के लोग इससे जुड़े हैं। हमारे समाज किसी से पीछे नहीं है। आज हमारे बीच में ऐसे-ऐसे लोग बैठे हैं जिन्होंने समाज के मान को बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। कार्यक्रम का संचालन रंजन राय और स्नेहलता राय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, दीपक राय, सूरज राय, बृजेश राय, राकेश राय, अनिल राय, मनीष राय सूरज, रजनीश राय, सौरभ राय,गुलाब राय, लल्लन राय आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।