{"_id":"6a06ffc0fcfe36858c03cef3","slug":"video-bharaica-ma-bharata-napal-sama-para-naii-vayavasathao-sa-vayapara-parabhavata-gahamatara-ka-bhaja-patara-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर नई व्यवस्थाओं से व्यापार प्रभावित, गृहमंत्री को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर नई व्यवस्थाओं से व्यापार प्रभावित, गृहमंत्री को भेजा पत्र
बहराइच में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, रुपईडीहा की ओर से भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में पारंपरिक सामाजिक एवं व्यापारिक संबंधों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर भारत सरकार के गृहमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने रोटी-बेटी, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संबंध रहे हैं तथा सीमावर्ती क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था पारंपरिक व्यापारिक गतिविधियों पर आधारित रही है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने भेजे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद लागू किए जा रहे विभिन्न नियमों एवं कठोर व्यवस्थाओं के कारण भारत-नेपाल के पारंपरिक संबंध प्रभावित होते दिखाई दे रहे हैं। सीमावर्ती व्यापार, आवागमन एवं सामाजिक संबंधों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो दोनों देशों के बीच वर्षों पुराने आत्मीय संबंध कमजोर होने की आशंका बढ़ सकती है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नई व्यवस्थाओं के चलते सीमावर्ती व्यापारियों, छोटे दुकानदारों, श्रमिकों तथा आम नागरिकों को आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सीमावर्ती बाजारों में व्यापार प्रभावित हो रहा है तथा दोनों देशों के नागरिकों के बीच सहज आवागमन एवं संपर्क भी प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल ने गृहमंत्री से मांग की है कि भारत सरकार स्तर पर आवश्यक पहल कर उचित समाधान कराया जाए, जिससे भारत-नेपाल के पारंपरिक मित्रतापूर्ण संबंध एवं सीमावर्ती व्यापारिक व्यवस्था पूर्व की भांति सुचारु बनी रहे।
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक रतन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा, कृष्णामोहन सिंह, महामंत्री संजय कुमार, सिद्धनाथ गुप्ता आदि पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि विदेश मंत्री भारत सरकार, बहराइच सांसद आनंद गोंड तथा जिलाधिकारी बहराइच को भी भेजी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।