{"_id":"6986fddb899fa57930056333","slug":"video-bharaica-ma-gara-garakhanatha-savasathaya-sava-yatara-ka-tahata-lga-savasathaya-shavara-180-sa-athhaka-garamanae-na-lya-lbha-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर, 180 से अधिक ग्रामीणों ने लिया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर, 180 से अधिक ग्रामीणों ने लिया लाभ
बहराइच में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के छठवें वर्ष के अंतर्गत जैतापुर ग्राम सचिवालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 180 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श का लाभ लिया।
स्वास्थ्य शिविर का संचालन नवाबगंज विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक इंद्र बहादुर रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती से अरुण पाठक, सहसंयोजक आशीष, दीपक (सह खंड कार्यवाह) तथा विद्या भारती से विवेक शुक्ला ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में डॉक्टर निशांत शेखर पांडे, डॉक्टर नोवेश कुमार गौड़, दिव्यांशु कुमार मौर्य, सरोज कुमार भारती सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं। रानी, छोटू, लक्ष्मी, माया देवी, मनीराम, सत्यम, सोनी देवी, प्रेम प्रकाश, अनीता, काजल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में उपचार कराने आए सत्यम ने बताया कि वे लंबे समय से पेट की समस्या से परेशान थे। जांच के बाद उन्हें दवा मिली है और अब उन्हें स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है। वहीं सरोज कुमार भारती ने बताया कि उन्हें लगातार सिर दर्द की समस्या रहती थी, कई जगह इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली थी, लेकिन शिविर में मिली दवाओं से उन्हें लाभ होने की उम्मीद है। सोनी देवी ने बताया कि उन्हें लगातार बुखार की शिकायत थी, डॉक्टरों से परामर्श लेकर दवा ली है और उन्होंने गांव तक पहुंचकर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।