{"_id":"698983bb98dbed45b5033699","slug":"video-blramapara-ma-10-faravara-ka-rajayapal-ka-aagamana-sa-pahal-kalpata-na-tayaraya-ka-lya-jayaja-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में 10 फरवरी को राज्यपाल के आगमन से पहले कुलपति ने तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में 10 फरवरी को राज्यपाल के आगमन से पहले कुलपति ने तैयारियों का लिया जायजा
बलरामपुर में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 10 फरवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने कार्यक्रम स्थल, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा और स्वागत से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा, ताकि राज्यपाल का कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
कुलपति ने निर्देश दिए कि परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का दौरा विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और संबंधित समितियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।