{"_id":"69c7e0b0810600b3be089888","slug":"video-blramapara-ma-napanae-vathayalya-ka-samamana-ma-saja-samaraha-324-parathhanathhayapaka-hae-samamanata-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में निपुण विद्यालयों के सम्मान में सजा समारोह, 324 प्रधानाध्यापक हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में निपुण विद्यालयों के सम्मान में सजा समारोह, 324 प्रधानाध्यापक हुए सम्मानित
बलरामपुर में एमएलके महाविद्यालय सभागार में शनिवार को निपुण विद्यालयों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें जिले के 324 निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी नितिन कुमार जैन ने अपने संदेश के माध्यम से सभी विद्यालयों को निपुण बनाने तक प्रयास जारी रखने की बात कही।
मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जनपद होने के बावजूद शिक्षकों के अथक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है, जो सराहनीय है। साथ ही अन्य विद्यालयों को भी निपुण बनाने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने गत वर्ष की तुलना में निपुण विद्यालयों की संख्या में हुई अभूतपूर्व वृद्धि पर प्रसन्नता जताई। डायट प्राचार्य व जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने खुशी जताते हुए शिक्षकों से अपने आसपास के विद्यालयों का भी मार्गदर्शन करने का आह्वान किया।
वहीं बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि पहले जहां मात्र 74 विद्यालय निपुण थे, वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 324 हो गई है। हालांकि लक्ष्य अभी शेष है, इसलिए निरंतर प्रयास जरूरी है। जिलाधिकारी नितिन कुमार जैन ने भी अपने संदेश के माध्यम से सभी विद्यालयों को निपुण बनाने तक प्रयास जारी रखने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।