{"_id":"6a22c76c92e521ca100f0ea1","slug":"video-blramapara-ma-thasara-thana-bha-jara-raha-athhavakatao-ka-karamaka-anashana-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में दूसरे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में दूसरे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन
बलरामपुर के उतरौला में अधिवक्ता की निजी भूमि पर जबरन कब्जे और निर्माण कार्य के विरोध में दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में क्रमिक अनशन किया। दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर अली जहीर,अनीसुल हसन, भवानी प्रसाद, राम तीरथ जायसवाल, मोहम्मद रईस, श्वेता सिंह, सभाजीत तिवारी, आयशा फैज़ान खान, प्रमोद उपाध्याय, राजवीर सिंह, नवनीत श्रीवास्तव व शिवपाल यादव सहित 21अधिवक्ता अनशन पर बैठे।
अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ,मंत्री रवि शंकर मिश्र व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी के नेतृत्व में तहसील गेट तक प्रदर्शन कर विरोध जताया । प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने अधिवक्ता की निजी भूमि पर स्थगन के बाद निर्माण कार्य जारी रखने पर विरोध जताते हुए इसे सरकार व प्रशासन की तानाशाही बताया। अधिवक्ता नसीम अहमद ने निर्माण कार्य को अनुचित बताया और इसे तत्काल रोके जाने की मांग की।
अधिवक्ता संघ के मंत्री रवि शंकर मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता साथी को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में अधिवक्ता को स्थगन के बाद भी न्याय नहीं मिल पा रहा तो आम आदमी को न्याय मिलना मुश्किल है।अनशन स्थल पर मोहिब खान, रश्मि सिंह, शिवानी सिंह, प्रवीण कुमार, मोहम्मद मुस्लिम, डी एन सिंह, विजय प्रकाश, शिवाकांत दूबे, ध्रुव प्रकाश, शमशाद चौधरी, बेनी माधव तिवारी, दिनकर श्रीवास्तव, अतुल यादव, मोहित श्रीवास्तव, आशीष कुमार, अखिलेश यादव, मारुति नंदन व राम चंदर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।