{"_id":"6a22c6cd0e62ee5a52079d0e","slug":"video-blramapara-ma-amara-ujal-savatha-ma-aao-malkara-kara-rakatathana-thasara-ka-bcae-jana-ka-thaya-gaya-sathasha-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में अमर उजाला संवाद में 'आओ मिलकर करें रक्तदान, दूसरों की बचाए जान' का दिया गया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में अमर उजाला संवाद में 'आओ मिलकर करें रक्तदान, दूसरों की बचाए जान' का दिया गया संदेश
बलरामपुर में संयुक्त जिला चिकित्सालय सभागार में शुक्रवार को अमर उजाला की तरफ से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान को बढ़ावा विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा और पैथोलॉजिस्ट डॉ. आकांक्षा शुक्ला ने रक्तदान करने के फायदे, रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों सहित अन्य बिंदुओ पर जानकारी दी। दूसरों की जान बचाने के लिए मिलकर रक्तदान करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय ने किया। इस अवसर पर पैथोलॉजिस्ट डॉ. आकांक्षा शुक्ला, समाजसेवी आलोक अग्रवाल, अशोक कुमार पांडेय, अभिषेक सिंह व विवेक कुमार शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।