{"_id":"6a7ef9e159683f60930623d5","slug":"video-blramapara-ma-vabhajana-ka-tarasatha-ka-yatha-kara-lya-gaya-ekata-ka-sakalpa-sagashhatha-oura-paratharashana-aayajata-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में विभाजन की त्रासदी को याद कर लिया गया एकता का संकल्प, संगोष्ठी और प्रदर्शनी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में विभाजन की त्रासदी को याद कर लिया गया एकता का संकल्प, संगोष्ठी और प्रदर्शनी आयोजित
बलरामपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी लगाकर देश विभाजन के समय हुई पीड़ा, विस्थापन और जनहानि को याद करते हुए लोगों को इतिहास के उस दौर से परिचित कराया गया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से नगर के वीर विनय चौराहा तक मौन जुलूस भी निकाला।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि यह दिवस लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। इतिहास की इन घटनाओं को याद रखना जरूरी है, ताकि नई पीढ़ी विभाजन की त्रासदी को समझकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के प्रति सजग रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विभाजन की विभीषिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा आदि ने देश के बंटवारे से जुड़ी त्रासदी पर प्रकाश डालते हुए लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता मजबूत करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में विभाजन के समय की घटनाओं, विस्थापन और पीड़ित परिवारों से संबंधित चित्र व सामग्री का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू, चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, राकेश तिवारी, महिपाल चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महामंत्री महेंद्र पांडेय, अजय सिंह पिंकू व डीपी सिंह बैस सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।