{"_id":"6a69d03de9341a244d02ca20","slug":"video-video-chhaha-sataraya-maga-para-augdha-lkhapal-tahasalthara-ka-sapa-magapatara-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छह सूत्रीय मांगों पर अड़े लेखपाल, तहसीलदार को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छह सूत्रीय मांगों पर अड़े लेखपाल, तहसीलदार को सौंपा मांगपत्र
बलरामपुर। सदर तहसील में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर रहे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने बुधवार को तहसीलदार सदर को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संघ ने कहा कि मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।
तहसील अध्यक्ष सुरेश तिवारी की ओर से दिए गए मांगपत्र में कहा गया है कि उपजिलाधिकारी सदर अपने कथित दुर्व्यवहार के लिए धरनास्थल पर आकर तहसील अध्यक्ष और लेखपालों से माफी मांगें। साथ ही तहसील अध्यक्ष का निलंबन लिखित रूप से वापस किया जाए।
मांगपत्र में पात्र लेखपालों का लंबित एसीपी तत्काल लागू करने, फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में दिए गए स्पष्टीकरण वापस लेने, जीपीएफ पासबुक और सर्विस बुक अद्यतन कराने तथा लंबित देयकों व एरियर का शीघ्र भुगतान कराने की भी मांग की गई है।
लेखपाल संघ का कहना है कि 28 जुलाई से सदर तहसील के लेखपाल अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे हैं। मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगपत्र की प्रति जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ को भी भेजी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।