Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Balrampur News
›
VIDEO: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 3520 परीक्षार्थी, छह केंद्रों पर हुई परीक्षा, 895 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
{"_id":"69ee108f8f2728fc3c01f97d","slug":"video-video-hamagarada-bharata-parakashha-ma-shamal-hae-3520-parakashharatha-chhaha-kathara-para-haii-parakashha-895-abhayaratha-raha-anapasathata-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 3520 परीक्षार्थी, छह केंद्रों पर हुई परीक्षा, 895 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 3520 परीक्षार्थी, छह केंद्रों पर हुई परीक्षा, 895 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
बलरामपुर जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। दो पालियों में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा में कुल 4415 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3520 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 895 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए थे। नगर के बीएवी इंटर कॉलेज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज, एमएलके महाविद्यालय कला संकाय, एमएलके महाविद्यालय वाणिज्य संकाय एवं एमपीपी इंटर कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया। इसके साथ ही सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। अभ्यर्थियों का मोबाइल फोन, घड़ी, पगड़ी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्रों के बाहर ही रखवा दिया गया। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि पहली पाली में 2208 के सापेक्ष 1778 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 430 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2207 के सापेक्ष 1742 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 465 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।