{"_id":"69a41aab3208a19c1b0bbebb","slug":"video-video-shaya-samathaya-na-jataya-shaka-tana-thana-ka-ailna-amaraka-isarail-para-jataii-narajaga-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिया समुदाय ने जताया शोक, तीन दिन का ऐलान, अमेरिका-इस्राइल पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिया समुदाय ने जताया शोक, तीन दिन का ऐलान, अमेरिका-इस्राइल पर जताई नाराजगी
उतरौला (बलरामपुर)। अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद नगर के शिया मुसलमानों में गहरा शोक व्याप्त है। मोहल्ला रफ़ी नगर स्थित सिया लाइब्रेरी में समुदाय के लोग एकत्र हुए और शोकसभा आयोजित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने अमेरिका और इजरायल की नीतियों की कड़ी आलोचना की।
शिया धर्मगुरु मौलाना फिदा हुसैन ने इसे “शहादत” बताते हुए कहा कि यह घटना पूरी उम्मत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने हमेशा मजलूमों की आवाज बुलंद की। इमामबाड़ों में काले झंडे फहराने तथा कुरआनख्वानी कराने की अपील की गई है। इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐमन रिजवी ने तीन दिन के शोक की घोषणा करते हुए बताया कि इस अवधि में मजलिसों का आयोजन कर खिराज-ए-अकीदत पेश किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और क्षेत्रीय शांति की वकालत की। ग्राम अमाया देवरिया के मौलाना जायर अब्बास ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत नेता का जीवन जुल्म के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक था। उन्होंने वैश्विक समुदाय से शांति और संयम बरतने की अपील की।
शोकसभा में नमाज-ए-जुमा के इमाम मौलाना मोहम्मद अली जैदी, मौलाना मोहम्मद अली रिजवी, सलमान, राशिद रिजवी, अनीसुल हसन रिजवी, जुहेर अब्बास, फरमान, अहमद अली जाफरी, हुसैन रिजवी, मोहसिन आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।