{"_id":"68540262c00dd823c80d1a63","slug":"video-brabka-ma-kacara-nasataranae-palta-pahaca-daema-shaghara-shanpr-karana-ka-thae-narathasha-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचे डीएम, शीघ्र शुरू कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचे डीएम, शीघ्र शुरू कराने के दिए निर्देश
बाराबंकी में बंद पड़े कचरा निस्तारण प्लांट के बारे में अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से खबर पब्लिश की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम शशांक त्रिपाठी बृहस्पतिवार को कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचे। वहां पर कचरे का पहाड़ देखकर वह भी दंग रह गए। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार से प्रतिदिन आने वाले कचरे के बारे में पूछा। इसे एकत्र करके खाद बनाने के लिए लगाई गई मशीनों के बारे में पूछा। एक मशीन का मोटर चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कचरे का वजन कराने और उसका विवरण कंप्यूटर में दर्ज करने के भी निर्देश दिए। ताकि, कचरे की स्थिति स्पष्ट रहे। डीएम ने कहा कि कचरा निस्तारण प्लांट का संचालन शीघ्र कराया जाएगा। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि करीब तीन साल तक बंद रहने के बाद अगस्त 2024 में कचरा निस्तारण प्लांट तत्कालीन डीएम सत्येंद्र कुमार के प्रयास से शुरू हुआ था। लेकिन, इधर मार्च से प्लांट बंद होने से कचरा फिर एकत्र हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।