{"_id":"68dcee4233e1072f29093645","slug":"video-video-rajamasatara-ka-shava-paugdha-sa-ltakata-mal-gava-ma-maca-haugdhakapa-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राजमिस्त्री का शव पेड़ से लटकता मिला, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राजमिस्त्री का शव पेड़ से लटकता मिला, गांव में मचा हड़कंप
ज़ैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर थाना क्षेत्र के मौथरी गांव में बुधवार की भोर में एक राजमिस्त्री का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। मृतक अशोक कुमार (45) पिछले सप्ताह हुए पारिवारिक विवाद में शामिल थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों अशोक कुमार और रामू के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में रामू का पैर टूट गया था। रामू की तहरीर पर पुलिस ने अशोक कुमार और उनके पुत्र रवि कुमार का मेडिकल कराकर शांतिभंग में चालान किया था।
बुधवार सुबह करीब पांच बजे परिजन जब अशोक कुमार को घर में नहीं पाए तो तलाश शुरू की। इस दौरान उनका शव घर से लगभग चार सौ मीटर दूर आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। मृतक न केवल एक कुशल राजमिस्त्री थे बल्कि भीम आर्मी के सक्रिय सदस्य भी बताए जाते हैं।
घटना की जानकारी पुत्र रवि कुमार ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पैसे का विवाद था, जिस पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। गांव में चर्चा है कि अशोक कुमार ने विवाद और मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठाया, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।