{"_id":"6a4b69e7ba2ff38ce004d6c6","slug":"video-inquiry-into-construction-on-pond-land-demarcation-conducted-in-the-presence-of-the-sdm-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"तालाब की जमीन पर निर्माण की जांच, एसडीएम की मौजूदगी में हुआ सीमांकन;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की जमीन पर निर्माण की जांच, एसडीएम की मौजूदगी में हुआ सीमांकन;video
चंदौली में नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित तालाब की भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पूर्व में ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किए जाने के बाद रविवार को एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की पैमाइश और सीमांकन कराया। नापी शुरू होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। राजस्व विभाग की टीम ने अभिलेखों के आधार पर तालाब की वास्तविक सीमा का निर्धारण शुरू किया। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि तालाब की कुल भूमि कितनी है और उस पर कितना निर्माण हुआ है। बताया जा रहा है कि वर्षों के दौरान तालाब की जमीन पर मकान बन गए हैं और कई हिस्सों में प्लॉटिंग कर भूखंड भी बेचे गए हैं। कई संपत्तियों का दाखिल-खारिज भी हो चुका है, जिससे मामला और जटिल हो गया है। स्थानीय स्तर पर भू-माफियाओं द्वारा तालाब की भूमि पर कब्जा कर प्लॉटिंग कराने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभी किसी व्यक्ति की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। राजस्व विभाग का कहना है कि पैमाइश और अभिलेखों की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में तालाब की भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कब्जे हटाने के साथ दोषियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।