{"_id":"69d6b1be84c9a9ef7c0b3efc","slug":"video-mid-day-meal-scheme-in-crisis-schools-run-out-of-gas-children-food-being-cooked-amidst-smoke-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"संकट से जूझता मिड डे मील...स्कूलों में गैस खत्म, धुएं में पक रहा बच्चों का खाना; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट से जूझता मिड डे मील...स्कूलों में गैस खत्म, धुएं में पक रहा बच्चों का खाना; VIDEO
चंदौली जिले में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत अब सरकारी स्कूलों में चल रही मिड डे मील योजना पर भारी पड़ने लगी है। हालात ऐसे हैं कि कई विद्यालयों में पिछले 15 से 30 दिनों तक गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण बच्चों का भोजन लकड़ी, कोयला और पारंपरिक चूल्हों (गोइठा) पर तैयार किया जा रहा है। इससे न केवल व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि रसोइयों और शिक्षकों को भी अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले के सैकड़ों प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित इस योजना में गैस की अनियमित आपूर्ति बड़ी समस्या बनकर उभरी है। कई स्कूलों में एक भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं है, जबकि कुछ विद्यालयों में सीमित संसाधनों के सहारे काम चलाया जा रहा है। जिले में मिड डे मील योजना बच्चों के पोषण का एक महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में गैस सिलिंडर की किल्लत का लंबा खिंचना व्यवस्था के लिए चुनौती बनता जा रहा है। धीना क्षेत्र के बरहनी विकासखंड अंतर्गत कई विद्यालय इस समस्या से जूझ रहे हैं। पिपरी भैंसा गांव में एक सप्ताह से गैस नहीं मिलने के कारण एमडीएम लकड़ी और गोइठा पर बनाया जा रहा है। बेटाडीह, चखनियां, डिग्गी, भैसउर और गोरखा जैसे गांवों के विद्यालयों में भी पिछले कई दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। पड़ाव क्षेत्र के चौरहट प्राथमिक विद्यालय में भी करीब 15 दिनों से सिलिंडर नहीं मिला, जिससे भोजन चूल्हे पर बनाना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।