{"_id":"69f5d5e57ecd7404e909af0f","slug":"video-revenue-electricity-police-departments-receive-highest-number-complaints-samadhan-diwas-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस पर राजस्व, बिजली व पुलिस विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस पर राजस्व, बिजली व पुलिस विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें; VIDEO
जन समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील सकलडीहा में शनिवार को जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 108 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या गंभीरता से सुनकर उसका समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही वृद्धावस्था, दिव्यांग और निराश्रित पेंशन, वरासत जैसे लाभार्थीपरक मामलों को प्राथमिकता देने को कहा।
उन्होंने बताया कि समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व, विकास, सिंचाई, विद्युत और पुलिस विभाग से संबंधित आई हैं। इन सभी विभागों को विशेष सतर्कता बरतने और समय सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से सभी शिकायतों की निगरानी की जा रही है और पूर्व की तुलना में निस्तारण की स्थिति में सुधार हुआ है। इसके बावजूद अधिकारियों को और अधिक संवेदनशील होकर कार्य करने की जरूरत है।
इस दौरान उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, पीडी डीआरडीए बीबी सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।