{"_id":"69d90757f3703326a506461a","slug":"video-vda-mini-park-filled-with-garbage-flowers-and-plants-have-withered-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडीए का मिनी पार्क में भरा कूड़ा, फूल-पौधे भी सूखे; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीए का मिनी पार्क में भरा कूड़ा, फूल-पौधे भी सूखे; VIDEO
पड़ाव चौराहे पर वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से बनवाया गया मिनी पार्क इस समय कूड़े से भर गया है। इसमें हजारों रुपए की लागत से लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के फूल और पौधे भी सूख गए हैं बावजूद इसके किसी का ध्यान नहीं है।
चंदौली जिले में पड़ाव से लेकर पीडीडीयू नगर तक सिक्स लेन का निर्माण करवाया गया है इसके तहत जिले के सबसे बड़े चौराहे पड़ाव को सुंदर बनाने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से चौराहे पर अष्टांगिक योग की एक सुंदर सी प्रतिमा के साथ ही उसके दोनों तरफ सैकड़ो प्रजाति के फूल और सुंदर पौधे लगाकर इसे विकसित किया गया था पर विडंबना यह की फूल पौधे लगाने के बाद जिम्मेदार इसको पूरी तरीके से भूल गए जिसकी वजह से सभी फूल और पौधे सूख गए हैं वहीं पड़ाव चौराहे के स्थानीय दुकानदार और आम लोग अपने घरों और दुकानों का कूड़ा मिनी पार्क में ही फेंकने लगे हैं जिसकी वजह से इसकी हालत बद से बदतर हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।