{"_id":"69a028d80ece92ffd2093127","slug":"video-kalash-yatra-started-for-hanuman-pran-pratishtha-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हनुमान प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ियापार गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए बृहस्पतिवार को भव्य कलशयात्रा व शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही तीन दिवसीय यज्ञ शुरू हो गया। मूर्ति स्थापना के लिए आयोजित तीन दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गए थे। गाजे - बाजे के साथ निकली कलशयात्रा, ग्रामसभा भ्रमण के बाद पिपरा दौलाकदम, अवरही, भटनी दादन, मुंडेरा चंद होते हुए हेतिमपुर छोटी गंडक नदी के तट पर पहुंची। यज्ञाचार्य गया दीक्षित, मार्कण्डेय दुबे, योगेंद्र दीक्षित, अखिलेश दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। कलश यात्रा वापस मंदिर पहुंची। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।