{"_id":"6a75a8f8fb65c935b105e09b","slug":"video-congress-workers-furious-over-poor-drainage-system-raised-slogans-in-the-municipality-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बदहाल जलनिकासी पर भड़के कांग्रेसी, नगरपालिका में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बदहाल जलनिकासी पर भड़के कांग्रेसी, नगरपालिका में की नारेबाजी
शिकोहाबाद। नगर में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल होने और जगह-जगह जलभराव की समस्या से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका होश में आओ, के नारे लगाये। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलनिकासी की मांग की।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष रामसेवक वैद्य ने नगरपालिका में नारेबाजी करते हुए कहा कि नगर के कई मोहल्लों में नालियां चोक होने और समय पर सफाई न होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है। इतना ही नहीं बारिश और नालों का गंदा पानी घरों तक में घुस जाता है। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी आंदोलन को बाध्य होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।