{"_id":"6a3762e5e2381278ac0abf81","slug":"video-gada-ma-atararashhataraya-yaga-thavasa-para-janaparatanathhaya-eva-athhakaraya-na-lga-ka-satha-kaya-yagabhayasa-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोगों के साथ किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोगों के साथ किया योगाभ्यास
गोंडा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद गोंडा में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
पुलिस लाइन गोंडा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री राजेश वर्मा के अध्यक्षता में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक शुक्ला, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वहीं करनैलगंज में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने की। कार्यक्रम में करनैलगंज विधायक अजय सिंह, उपजिलाधिकारी करनैलगंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।