{"_id":"6a21304bb6155c9c3b004960","slug":"video-gada-ma-tajata-parakashha-ma-uljha-abhayaratha-aauta-oifa-salbsa-saval-na-bugdhhaii-cata-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में टीजीटी परीक्षा में उलझे अभ्यर्थी, आउट ऑफ सिलेबस सवालों ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में टीजीटी परीक्षा में उलझे अभ्यर्थी, आउट ऑफ सिलेबस सवालों ने बढ़ाई चिंता
गोंडा में उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा के दूसरे दिन कई अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र कठिन लगा। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते समय अभ्यर्थियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई पड़ीं। कई अभ्यर्थियों ने दावा किया कि प्रश्नपत्र में पूछे गए कुछ सवाल निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर के थे, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के साथ शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर अपेक्षा से अधिक कठिन था। उनका कहना था कि कई प्रश्न ऐसे थे, जो तैयारी के दौरान पढ़ाए गए सिलेबस से मेल नहीं खाते थे। इससे परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन भी प्रभावित हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।