{"_id":"6a60b503863f8f73ce06737d","slug":"video-gada-parava-mathhayamaka-vathayalya-mahanana-ka-pasa-nahara-kata-jana-sa-vathayalya-parasara-para-taraha-jalmagana-ha-gaya-ha-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास नहर कटी, परिसर पूरी तरह जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास नहर कटी, परिसर पूरी तरह जलमग्न
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहनौन के पास नहर कट जाने से विद्यालय परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पानी का बहाव तेज होने के कारण स्कूल में पानी भर गया है। इसे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। सूचना मिलने पर नहर विभाग ने कटान रोकने के लिए जेसीबी भेजी, लेकिन पानी के तेज बहाव के आगे वह बेअसर साबित हुई। उसे वापस लौटना पड़ा।
उधर क्षेत्र में लगातार हो रहे जलभराव से विद्यालय के आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों को चिंता है कि यदि जल्द कटान पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन और नहर विभाग से तत्काल कटान रोककर राहत दिलाने की मांग की है।
प्रधानाध्यापक प्रमोद मिश्र ने बताया कि सुबह सात बजे विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने रिसाव देखा। इसकी सूचना नहर और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन विभाग ने समय पर कोई कदम नहीं उठाया। इससे पानी का बहाव तेज हो गया। प्रशासक प्रतिनिधि रामू सिंह ने बताया कि सरयू नहर खंड के अवर अभियंता को सुबह नौ बजे सूचना दी गई थी।
इसके बावजूद दोपहर तीन बजे तक बहाव रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन में पानी भर गया है। परिणाम स्वरूप उसके ढहने का खतरा उत्पन्न हो गया है। अवर अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिली है। मिट्टी और जेसीबी की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही मरम्मत करवाकर कटान रोका जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।