{"_id":"6a3788012b3c1e31be086c49","slug":"video-kaugdha-nagarana-ma-shanpr-haaa-nata-yaja-ra-egajama-ka-le-paravasha-gada-ma-4013-abhayaratha-thaga-parakashha-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कड़ी निगरानी में शुरू हुआ नीट-यूजी री-एग्जाम के लिए प्रवेश, गोंडा में 4013 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी निगरानी में शुरू हुआ नीट-यूजी री-एग्जाम के लिए प्रवेश, गोंडा में 4013 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
गोंडा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की पुनर्परीक्षा रविवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। परीक्षा में 4013 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई और निर्धारित समय के अनुसार उनकी एंट्री कराई जा रही है।
सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है। प्रवेश से पहले बायोमीट्रिक सत्यापन और लाइव फोटो कैप्चर की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए केंद्रों के बाहर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।