{"_id":"69896da6278ec44cf00aa6b5","slug":"video-hardoi-youth-beaten-in-land-dispute-case-registered-against-three-including-councilor-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: भूमि विवाद में युवक की पिटाई, सभासद सहित तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: भूमि विवाद में युवक की पिटाई, सभासद सहित तीन पर मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महतवाना में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभासद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महतवाना निवासी अनुज जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी एक हजार वर्गफीट भूमि को लेकर मोहल्ला बड़ा कुआं निवासी मन्नान अहमद, सभासद आफताब और भोलू से विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार को तीनों आरोपी उसके घर पहुंचे और बातचीत के बहाने स्टेशन रोड पर बुलाया। बातचीत के दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।