{"_id":"695fbe8c005ea2cac904fd70","slug":"video-jalaun-villagers-spend-the-night-awake-in-fear-of-a-leopard-2026-01-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: तेंदुए की दहशत में जागकर गुजारी ग्रामीणों ने रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: तेंदुए की दहशत में जागकर गुजारी ग्रामीणों ने रात
तहसील के ग्राम रवा में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तेंदुए के डर से ग्रामीणों की पूरी रात जागकर गुजर गई। गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर डटी रहीं, वहीं प्रशासन लगातार लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील करता रहा।
तेंदुए की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। जो जिस हाल में था, वही लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़ा। कुछ ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर नजर आए तो कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गए। खेतों के आसपास बने मकानों की छतों और ऊंची जगहों पर खड़े होकर लोग तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखते रहे। पुलिस ने लगातार माइक से लोगों से नीचे उतरने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीण रामस्वरूप, शिवनारायण और संतोष कुमार ने बताया कि पूरी रात नींद नहीं आई। जरा सी आहट पर लोग बाहर झांकने लगते थे। महिलाओं और बच्चों को घर के अंदर सुरक्षित रखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों की ओर जाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका।
रात होते ही प्रशासन ने गांव में मुनादी कराई। ग्रामीणों से कहा गया कि रात में बाहर न निकलें, खुले में शौच के लिए न जाएं और सुबह तक विशेष सतर्कता बरतें। बच्चों पर विशेष नजर रखने और अकेले बाहर न निकलने की हिदायत दी गई।
इसी दौरान तेंदुए की सूचना पर ड्यूटी के लिए जाते समय वन विभाग के डिप्टी रेंजर अमित कुमार और वन रक्षक शिवजी गुप्ता सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि उच्चाधिकारियों के आने की सूचना मिलने पर दोनों वर्दी पहनने के लिए कोंच स्थित कार्यालय जा रहे थे। ग्राम भेड़-पचीपुरा के पास उनकी बाइक एक स्कूटी से टकरा गई। हादसे में वन रक्षक शिवजी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि डिप्टी रेंजर अमित कुमार को भी चोटें आईं। राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।