{"_id":"69dbcbc18afa5cedf80af2df","slug":"video-kanpur-gatka-squad-children-showcase-martial-arts-prowess-during-nagar-kirtan-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नगर कीर्तन में गतका दल के बच्चों ने दिखाया युद्ध कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नगर कीर्तन में गतका दल के बच्चों ने दिखाया युद्ध कौशल
गुरुद्वारा माता गुजरी लेबर कॉलोनी ने खालसा साजना दिवस समारोह के तहत रविवार को नगर कीर्तन निकाला। इस दो दिवसीय आयोजन में गतका दल के बच्चों का पारंपरिक युद्ध कौशल आकर्षण का केंद्र रहा।
नगर कीर्तन शाम पांच बजे गुरुद्वारा माता गुजरी लेबर कॉलोनी से शुरू हुआ। यह कीर्तन नटराज सिनेमा, बाटा चौराहा और गोविंद नगर थाना जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरा। अंत में यह यात्रा माता गुजरी पार्क में संपन्न हुई। गतका दल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित किया।
उनके पीछे खालसा गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं और शबद-कीर्तन जत्थे भक्ति रस बिखेरते हुए चल रहे थे। पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब महाराज पालकी में विराजमान थे, जिनके दर्शन को भक्तों में उत्साह था। भक्तों ने पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कीर्तन का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी टीपी सिंह सोनू ने बताया। सोमवार और मंगलवार को माता गुजरी पार्क में गुरमत समागम आयोजित होगा। इसमें भाई सुखजीत सिंह (बाबा बकाला), भाई गुरमुख सिंह (दरबार साहिब, अमृतसर) और भाई जसमीत सिंह (कानपुर) अपने कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। राजेंद्र सिंह जिंदी, बलबीर सिंह समेत कई भक्तों ने नगर कीर्तन में सेवा दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।